Author: Admin

  • बच्चों की मुस्कान से मना मुख्यमंत्री साय का जन्मदिन, सेवा का दिया बड़ा संदेश  मुख्यमंत्री साय ने बच्चों संग बांटी खुशियाँ, मुस्कान बना सबसे खास तोहफा  केक नहीं, बच्चों की खुशी बनी मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन की असली सौगात

    बच्चों की मुस्कान से मना मुख्यमंत्री साय का जन्मदिन, सेवा का दिया बड़ा संदेश मुख्यमंत्री साय ने बच्चों संग बांटी खुशियाँ, मुस्कान बना सबसे खास तोहफा केक नहीं, बच्चों की खुशी बनी मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन की असली सौगात

    रायपुर.

    बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया, उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। वे दौड़कर उनके पास आए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के अपने स्नेही अभिभावक की तरह उनके बीच दिखाई दे रहे थे।

    बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार

    मुख्यमंत्री साय ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर बातें कीं।  उन्होंने बच्चों के नाम पूछे, पढ़ाई के बारे में जाना, उनके सपनों को सुना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जब मुख्यमंत्री बच्चों से बात कर रहे थे, तब उनके चेहरे पर झलकता स्नेह और अपनत्व बच्चों के मन में गहरा विश्वास जगा रहा था। बच्चे भी पूरी सहजता से उनसे बातें करते हुए खुशी से चहकते रहे। 

    आश्रम परिसर में उस समय जो दृश्य था, वह एक परिवार के बीच मनाए जा रहे उत्सव जैसा महसूस हो रहा था। मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट खिलाया। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, बड़े सपने देखें और जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आप सब बच्चों की मुस्कान मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उनके इन स्नेहपूर्ण शब्दों ने बच्चों के मन को छू लिया। बच्चों की आँखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि यह पल उनके लिए कितना खास बन गया है।

    मुख्यमंत्री के रूप में स्नेही अभिभावक को अपने बीच पाकर बच्चों ने जिस खुशी और अपनत्व का अनुभव किया, वह लंबे समय तक उनकी स्मृतियों में रहेगा। 

    उल्लेखनीय है कि बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुँचकर जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का विशेष क्षण बन गया।

    इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आश्रम के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

  • फीफा वर्ल्ड कप से पहले नेमार का बड़ा बयान, संन्यास पर कही ये अहम बात

    फीफा वर्ल्ड कप से पहले नेमार का बड़ा बयान, संन्यास पर कही ये अहम बात

    सैंटोस (ब्राज़ील)
    ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर Neymar ने संकेत दिया है कि वह 2026 के अंत में प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि उनका पूरा फोकस इस साल होने वाले FIFA World Cup 2026 में ब्राज़ील का प्रतिनिधित्व करने पर है। लगातार चोटों से जूझ रहे 34 वर्षीय नेमार फिलहाल फिटनेस हासिल करने की जद्दोजहद में हैं और एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

    सैंटोस में वापसी के बाद फिर से मिला आत्मविश्वास
    Santos FC के साथ अपने करियर की नई शुरुआत कर रहे नेमार ने दिसंबर 2025 में घुटने की सर्जरी करवाई थी। इससे पहले वह एसीएल (ACL) चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। FC Barcelona और Paris Saint-Germain के साथ सफल कार्यकाल के बाद नेमार ने अपने पुराने क्लब सैंटोस में वापसी की है। उनका कॉन्ट्रैक्ट कैलेंडर वर्ष के अंत तक बढ़ा दिया गया है।

    नेमार ने कहा, 'मुझे नहीं पता भविष्य में क्या होगा। संभव है कि दिसंबर में मैं संन्यास लेने का फैसला करूं। मैं दिन-प्रतिदिन जी रहा हूं। यह साल मेरे लिए, सैंटोस के लिए और ब्राज़ीलियन नेशनल टीम के लिए बेहद अहम है।'

    फिटनेस पर पूरा ध्यान, आलोचनाओं का दिया जवाब
    नेमार ने बताया कि वह इस सीजन 100 प्रतिशत फिट होकर लौटना चाहते थे, इसलिए कुछ मैचों में आराम किया। उन्होंने कहा कि लोग बाहरी बातें करते हैं, लेकिन वह अपनी फिटनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं। 'मैं बिना दर्द और बिना डर के, पूरी तरह फिट होकर लौटना चाहता था। आखिरी मैच में मेरी वापसी अच्छी रही। मैं धीरे-धीरे अपनी लय में आ रहा हूं।'

    वर्ल्ड कप में वापसी बड़ी प्राथमिकता
    ब्राज़ील के लिए 128 मैचों में 79 गोल कर चुके नेमार अक्टूबर 2023 के बाद से राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राज़ील के कोच Carlo Ancelotti उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए हैं।

    ब्राज़ील को FIFA World Cup 2026 में ग्रुप C में रखा गया है। टीम 13 जून को Morocco national football team के खिलाफ MetLife Stadium में अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद हैती और स्कॉटलैंड से मुकाबले होंगे। फिलहाल नेमार का पूरा ध्यान फिटनेस और प्रदर्शन पर है, जबकि उनके करियर का भविष्य अभी अनिश्चित बना हुआ है।

     

     

  • भोपाल में सियासी बवाल: कांग्रेस कार्यालय में घुसकर भाजपाईयों ने मचाया उत्पात, खिड़कियों के शीशे तोड़े

    भोपाल में सियासी बवाल: कांग्रेस कार्यालय में घुसकर भाजपाईयों ने मचाया उत्पात, खिड़कियों के शीशे तोड़े

    ​भोपाल
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त हिंसक हो गई, जब कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय शिवाजी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रदेश कार्यालय (PCC) में घुसकर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद राजधानी में भारी पुलिस बल तैनात है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनके कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों को फाड़ा और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर दोनों गुटों के बीच जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
    बीजेपी का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

    दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन है। 

    भोपाल संभाग के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिवाजी नगर चौराहा के पास, भोपाल ग्रामीण में प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही युवा मोर्चा के नेतृत्व में ग्वालियर, मुरैना, सागर, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिलों में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

    कांग्रेस की घटिया कार्यशैली सामने आई

    बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने बताया कि आज पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई में नेतृत्व की सराहना कर रहा था। तब राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी घटिया कार्यशैली का परिचय देते हुए भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के स्थल के अंदर अर्धनग्न प्रदर्शन कर भारत की छवि धुमिल करने का प्रयास किया है।

    इस प्रकार के प्रदर्शन से पूरे राष्ट्र का सिर शर्म से झुका है, जिसके विरोध में 21 फरवरी को प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर राहुल गांधी एवं कांग्रेस के विरोध में आक्रामक प्रदर्शन किया गया।

  • डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना

    डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना

    रायपुर.

    कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के पदों नायब तहसीलदार-तहसीलदार से राज्य प्रशासनिक सेवा डिप्टी कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति के लिए कोटा बढ़ाया गया है. अब डिप्टी कलेक्टर के 50% रिक्त पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे. गणेश प्रशासनिक सेवा संघ ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है.

    राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के माध्यम से आने के लिए पदोन्नती का प्रतिशत पूर्व की भांति 40% से बढ़ा कर पूर्ववत 50% किया गया है. राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया है. बता दें 2020 से पूर्व भी यह प्रतिशत 50% ही था, जिसे घटाकर 40% कर दिया गया था.

    संघ ने सरकार का जताया आभार
    छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा लगातार पूर्व की भांति पदोन्नति तथा सीधी भर्ती से भरे जाने वाले पद का अनुपात पूर्व की भांति 50%-50% अनुपात करने की मांग किया जाता रहा है. छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के मांग पर विचार करते हुए राज्य शासन ने पुनः पदोन्नति में 50% अनुपात बहाल किया गया है. शासन के इस कदम का छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के साथ ही साय सरकार के केबिनेट को आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता है.

    कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रवक्ता शशिभूषण सोनी ने बताया कि शासन के इस निर्णय से सभी तहसीलदार/ नायब तहसीलदार लाभान्वित होंगे और प्रमोशन के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे. तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत अधिकारी के पास लगभग 10-12 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव होता हैं, जिसका लाभ प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को मिलेगा. यह निर्णय साय सरकार का सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है. संघ ने आभार जताते हुए बताया कि साय सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों में हर्ष व्यापत है.

  • ‘ये हमारे देश का अपमान…’, मायावती से लेकर अखिलेश तक यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई

    ‘ये हमारे देश का अपमान…’, मायावती से लेकर अखिलेश तक यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई

     लखनऊ
     नई दिल्ली में शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बेहद नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं इस कृत्य की निंदा भी की है।

    बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे। यह इवेन्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों ने अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है।

    मायावती ने कहा कि अगर यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।

    गौरतलब है कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पुलिस से हाथापाई करने का भी आरोप है। कांग्रेस के 15 कार्यकर्ता आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर समिट में पहुंचे थे। सभी ने जैकेट पहनी थी। सभी हाल नंबर पांच में पहुंचे और जैकेट निकाल कर पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति विरोध जताने वाले स्लोगन लिखी टीशर्ट दिखाकर नारेबाजी की थी। जिस समय विरोध प्रदर्शन किया गया वहां विदेशी डेलीगेट्स भी मौजूद थे।

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रदर्शन के तरीके को अशोभनीय और निन्दनीय बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे. यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है."

    उन्होंने कहा अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा."

    तेलुगु देशम पार्टी के नेता और मंगलगिरी के विधायक नारा लोकेश ने भी इस मामले पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'यह अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है कि एक ऐसा प्रमुख वैश्विक मंच, जिसका उद्देश्य भारत की उभरती हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नेतृत्व को प्रदर्शित करना था, राजनीतिक मुद्दों के कारण बाधित हो गया.'

    प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। पुलिस का दावा है कि कुछ मिनटों में सभी को बाहर कर दिया गया था, इसी दौरान उनसे हाथापाई भी की। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने तुरंत वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया है। 

        नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह…

  • होली पर यात्रियों को राहत, इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

    होली पर यात्रियों को राहत, इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

     इंदौर

    होली के त्यौहार के दौरान ट्रेनों में मची मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेल विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इंदौर से पटना और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें एक महीने की अवधि के लिए संचालित की जाएंगी। त्यौहार के मद्देनजर नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन दो प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इस सुविधा से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी और सफर आसान होगा। इन ट्रेनों के संचालन की समय-सारणी जल्द ही जारी की जाएगी।

    होली के आसपास इंदौर से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकटों की भारी किल्लत देखी जा रही थी। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा बहुत ऊपर पहुँच गया है। जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई। इस दबाव को कम करने के लिए रेल विभाग ने इन विशेष ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है।

    पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम रेल मंडल से डाॅ.आंबेडकर नगर (महू) से पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या 09343 व 09344 का संचालक होगा। 26 फरवरी से ट्रेन का संचालन होगा। 18 बजे यह ट्रेन महू से रवाना होगी और अगले दिन 18.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। हर शुक्रवार को ट्रेन पटना से 21.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन 23.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
     
    इसके अलावा 22 फरवरी से 27 मार्च तक इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका संचालन रविवार व शुक्रवार को होगा। स्पेशल ट्रेन( संख्या-09309) शाम पांच बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह पांच बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन (संख्या-09310) 23 फरवरी से हर सोमवार व शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 8.20 बजे चलेगी और 21 (ट्रेन समय से) बजे इंदौर पहुंचेगी।

  • श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF जवानों से भरा बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा, 7 जवान घायल

    श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF जवानों से भरा बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा, 7 जवान घायल

    श्रीनगरः

    जिले के अहमद नगर इलाके में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानों से भरा एक बंकर वाहन सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरा. इस भीषण सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ की 21वीं बटालियन के सात जवान घायल हो गये हैं. हादसे के बाद घटनास्थल के पास अफरातफरी मच गयी. घटनास्थल पर सुरक्षा बल तैनात हैं.

    कैसे हुआ हादसा?

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ का बुलेट-प्रूफ बंकर वाहन अपनी नियमित ड्यूटी पर था. जैसे ही वाहन श्रीनगर के अहमद नगर क्षेत्र में पहुंचा, चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा. चश्मदीदों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार और सड़क की स्थिति के कारण बंकर वाहन बुरी तरह से लड़खड़ाया और सीधे सड़क किनारे बहने वाली एक नहर में जा गिरा.

    स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी

    हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय राहगीरों और निवासियों ने मिसाल पेश की. जैसे ही उन्होंने बंकर वाहन को नहर में गिरते देखा, वे जवानों की मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद वाहन के भीतर फंसे सातों जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के तुरंत बाद, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी 'शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (SKIMS), सौरा में भर्ती कराया गया.

    अस्पताल में उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति

    अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने जवानों की जांच के बाद राहत भरी खबर दी है. डॉक्टरों का कहना है कि हालांकि जवानों को चोटें आई हैं, लेकिन सौभाग्य से ये चोटें मामूली हैं. वर्तमान में सभी जवानों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

    जांच के घेरे में दुर्घटना

    इस हादसे के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इस पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जाएगी. जांच टीम इस बात का पता लगाएगी कि क्या यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ, चालक की गलती थी या फिर कोई साजिश थी.

  • माहिका की बिकिनी तस्वीरें छाईं, हार्दिक पंड्या की बांहों में रोमांटिक पल, बोलीं- ‘मेरा बेबी’

    माहिका की बिकिनी तस्वीरें छाईं, हार्दिक पंड्या की बांहों में रोमांटिक पल, बोलीं- ‘मेरा बेबी’

    मुंबई  

    क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां बर्थडे ग्रैंड अंदाज में मनाया. अब माहिका ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की आंखें खुली रह गई हैं. 

    हार्दिक-माहिका का रोमांस

    माहिका ने नए पोस्ट में बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. उन्होंने अपना हार्ट शेप का बर्थडे केक भी दिखाया, जो हार्दिक उनके लिए लाए. केक पर लिखा है- मेरी प्रिंसेस. हार्दिक पंड्या ने अपनी लेडी लव को उनके 25वें बर्थडे पर कई ग्रैंड सरप्राइज दिए. हार्दिक एक फोटो में दो बडे़ गुलाब के फूलों के गुलदस्ते पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जो वो अपनी लेडी लव के लिए लाए. एक तस्वीर में माहिका, हार्दिक का हाथ थामें दिखाई दीं. 

    हार्दिक ने माहिका के बर्थडे को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. बर्थडे वेकेशन से भी माहिका ने फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. फोटो बैकसाइड से ली गई है. वो बीच पर चिल करती दिखीं.

     हार्दिक की बांहों में माहिका

    माहिका एक फोटो में हार्दिक की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और प्यार देखते ही बनता है. माहिका और हार्दिक पूरी तरह से एक दूजे में खोए हुए नजर आए. 

    माहिका ने बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर भी शेयर किया है, जिसमें वो हार्दिक संग पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज काफी किलर है. फोटो शेयर करते हुए माहिका ने हार्दिक पर प्यार भी लुटाया है. उन्होंने लिखा- मुझे अपने मैन से प्यार है. अभी तक के सबसे बेस्ट बर्थडे के लिए थैंक्यू बेबी. मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं. 

    हार्दिक पंड्या की बात करें तो वो क्रिकेट के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हार्दिक ने साल 2020 में कोविड के दौरान सादगी से नताशा स्टेनकोविक संग शादी रचाई थी. शादी के कुछ महीनों बाद कपल ने बेटे का वेलकम किया था. हार्दिक, नताशा ने फिर 2023 में वैलेंटाइन डे के खास दिन दोबारा ग्रैंड वेडिंग की थी. मगर दोबारा शादी रचाने के एक साल बाद ही उन्होंने तलाक का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया था.

    मगर अब हार्दिक को माहिका शर्मा में नया हमसफर मिल गया है. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है. देखते हैं हार्दिक और माहिका कब शादी के बंधन में बंधते हैं. 

  • जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा कारनामा, टी20I में रचा इतिहास

    जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा कारनामा, टी20I में रचा इतिहास

    एडिलेड
    भारत की स्टार बल्लेबाज Jemimah Rodrigues ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले में हासिल किया, जो Adelaide Oval में खेला जा रहा है।

    118वें मैच में रचा कीर्तिमान
    तीसरे टी20I में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने उतरी जेमिमा के नाम इस मैच से पहले 104 पारियों में 2492 रन दर्ज थे। अपने 118वें टी20I मुकाबले में उन्होंने पारी के पांचवें ओवर में Kim Garth की गेंद पर चौका लगाकर 2500 रन का आंकड़ा पार किया। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था।

    चौथी भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं
    जेमिमा महिला टी20I में 2500 रन पूरे करने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले कप्तान Harmanpreet Kaur, उपकप्तान Smriti Mandhana और ओपनर Shafali Verma यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि मंडाना ने इसी सप्ताह कैनबरा टी20I में 23 गेंदों पर 29 रन बनाते हुए 2500 रन पूरे किए थे। जेमिमा और मंडाना दोनों ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) में Delhi Capitals की ओर से साथ खेलती हैं।

    हरमनप्रीत और पेरी के नाम भी बड़ा रिकॉर्ड
    सीरीज के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। 19 फरवरी को अपने 356वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने न्यूज़ीलैंड की दिग्गज Suzie Bates को पीछे छोड़ते हुए महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।

    इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर Ellyse Perry 350 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वह 350 मैच खेलने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी भी बनीं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे किए।

    सीरीज का रोमांच
    सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने Australia women's national cricket team को 133 रन पर समेट दिया था। इसके बाद भारत ने 5.1 ओवर में 50/1 का स्कोर बना लिया था, तभी बारिश ने खेल रोक दिया। डकवर्थ-लुईस (DLS) के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया और टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली।

    कैनबरा के Manuka Oval में खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की। Georgia Voll की आक्रामक 88 रन की पारी की बदौलत मेजबानों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत ने तेज शुरुआत की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने लय बदलते हुए भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को ध्वस्त कर दिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

    निर्णायक मुकाबले में दमदार शुरुआत

    तीसरे और अंतिम टी20I में भारतीय टीम 12 ओवर में 101/1 के स्कोर तक पहुंच चुकी थी। Smriti Mandhana के शानदार अर्धशतक और जेमिमा की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

     

  • Gold-Silver Price Update: सोने के भाव में तेज गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

    Gold-Silver Price Update: सोने के भाव में तेज गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

    भोपाल
     बुलियन मार्केट में आज सोने ने निवेशकों और खरीदारों को झटका दिया है। शनिवार 21 फरवरी, 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि चांदी की चमक बरकरार रही।

    भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 21 फरवरी 2026, शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखा गया है. ध्यान रहे कि यहां दिए गए रेट पिछले दिन के बाजार बंद होने के भाव और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. जहां कल सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ है. वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं की चमक को प्रभावित किया है.

    आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,738 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है. कल के मुकाबले इसमें प्रति 10 ग्राम पर 10 रुपये की मामूली बढ़त देखी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि फेडरल रिजर्व के आगामी फैसलों को लेकर निवेशक थोड़े सतर्क हैं, जिसकी वजह से बाजार में एक दायरे में कारोबार हो रहा है. 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

    आज सोने के भाव

    वजन (Gram)24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
    1 ग्राम₹15,738₹14,426₹11,804
    8 ग्राम₹1,25,904₹1,15,408₹94,432
    10 ग्राम₹1,57,380₹1,44,260₹1,18,040
    100 ग्राम₹15,73,800₹14,42,600₹11,80,400

    प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम 

    शहर (City)24 कैरेट सोना (1g)22 कैरेट सोना (1g)18 कैरेट सोना (1g)
    मुंबई₹15,738₹14,426₹11,804
    दिल्ली₹15,753₹14,441₹11,819
    चेन्नई₹15,730₹14,419₹12,349
    बेंगलुरु₹15,738₹14,426₹11,804
    हैदराबाद₹15,738₹14,426₹11,804
    कोलकाता₹15,738₹14,426₹11,804
    केरल₹15,738₹14,426₹11,804

    Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

    चांदी के खरीदारों के लिए आज मिला-जुला दिन है. आज चांदी की कीमतों में 100 रुपये प्रति किलो की हल्की गिरावट देखी गई है. भारत में आज 1 किलो चांदी का भाव 2,69,900 रुपये है. फरवरी की शुरुआत में चांदी जहां 3.50 लाख के स्तर पर थी, वहां से अब तक इसमें लगभग 22% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जो औद्योगिक मांग में कमी की ओर इशारा करती है.

    आज चांदी के भाव

    वजन (Weight)आज का भाव (21 Feb)कल का भाव (20 Feb)बदलाव (Change)
    1 ग्राम₹269.90₹270– ₹0.10
    10 ग्राम₹2,699₹2,700– ₹1
    100 ग्राम₹26,990₹27,000– ₹10
    1 किलोग्राम₹2,69,900₹2,70,000– ₹100

    प्रमुख शहरों में आज चांदी के दाम

    शहर (City)10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
    मुंबई₹2,699₹26,990₹2,69,900
    दिल्ली₹2,699₹26,990₹2,69,900
    चेन्नई₹2,699₹26,990₹2,69,900
    बेंगलुरु₹2,699₹26,990₹2,69,900
    हैदराबाद₹2,699₹26,990₹2,69,900
    कोलकाता₹2,699₹26,990₹2,69,900
    केरल₹2,699₹26,990₹2,69,900

     

    सोना सस्ता हुआ है, लेकिन चांदी ने आज भी निवेशकों का मन जीत लिया। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज ही मार्केट में नजर डालें।