Author: Admin

  • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! वंदे भारत-राजधानी समेत 120 ट्रेनें 3 दिन रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! वंदे भारत-राजधानी समेत 120 ट्रेनें 3 दिन रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

     नई दिल्ली
    अगर आप 11 से 13 सितंबर के बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. दिल्ली डिवीजन से गुजरने वाली करीब 120 ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. इनमें कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, कुछ के रूट बदले गए हैं, जबकि कई ट्रेनों को रीशेड्यूल, रेगुलेट या उनके शुरुआती और आखिरी स्टेशन में बदलाव किया गया है. इसका असर राजधानी, तेजस राजधानी, वंदे भारत, पूर्वा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों समेत कई EMU सेवाओं पर भी पड़ेगा। 

    क्यों बदला गया ट्रेनों का शेड्यूल?
    नॉर्दर्न रेलवे ने ऑपरेशनल कारणों से 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. इसके लिए रेलवे ने अलग ट्रेन हैंडलिंग प्लान जारी किया है. रेलवे के मुताबिक इस अवधि में कुछ ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और रीशेड्यूल किया जाएगा. कुछ ट्रेनों के टर्मिनल भी बदले गए हैं। 

    11 सितंबर को किन ट्रेनों पर असर?
    11 सितंबर को कई प्रमुख राजधानी ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी. इनमें नई दिल्ली-रांची राजधानी, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी शामिल हैं. इसके अलावा संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद EMU और गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन EMU के रूट में भी बदलाव किया गया है. इस दिन पलवल-शकूरबस्ती, गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-पलवल लेडीज और दिल्ली जंक्शन-शामली EMU कैंसिल रहेंगी। 

    12 सितंबर को कौन सी ट्रेनें प्रभावित
    12 सितंबर को भी कई EMU सेवाएं प्रभावित रहेंगी. गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद और नई दिल्ली-पलवल लेडीज EMU समेत कई लोकल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. फरीदाबाद में RLDA के काम के चलते पलवल-शकूरबस्ती EMU भी कैंसिल रहेगी. इस दिन गोमती, श्रमजीवी, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, वैशाली और मगध एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेंगी. वहीं एक वंदे भारत ट्रेन को 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। 

    कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव हुआ
    11 सितंबर को कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के रवाना होने के समय में बदलाव किया गया है. नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस और ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस 120 मिनट रीशेड्यूल रहेंगी, जबकि पश्चिम एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलेगी. 12 सितंबर को तेजस राजधानी, भुवनेश्वर तेजस राजधानी, राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस राजधानी और तमिलनाडु एक्सप्रेस को देरी से रवाना किया जाएगा. इसके अलावा हरियाणा एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलेगी. नई दिल्ली-अलीगढ़ EMU गाजियाबाद से चलेगी, जबकि 64582 और 64557 MEMU के टर्मिनल में भी बदलाव किया गया है। 

    13 सितंबर को भी कई ट्रेनें हैं कैंसिल
    13 सितंबर को भी दिल्ली डिवीजन में ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा. इस दिन पलवल-गाजियाबाद, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-शकूरबस्ती और नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU कैंसिल रहेंगी. इसके अलावा शिवगंगा एक्सप्रेस, सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर स्पेशल, मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद EMU और पलवल-गाजियाबाद EMU डायवर्ट रूट से चलेंगी। 

    कुछ ट्रेनों के स्टार्ट-टर्मिनेट स्टॉप बदले
    13 सितंबर को कुछ ट्रेनों को उनके तय स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा. मथुरा जंक्शन-नई दिल्ली EMU पलवल पर खत्म होगी. वहीं पलवल-नई दिल्ली EMU हजरत निजामुद्दीन पर समाप्त होगी. इसी तरह बुलंदशहर-तिलक ब्रिज MEMU दिल्ली शाहदरा पर ही समाप्त होगी। 

    यात्रियों को क्या करना चाहिए?
    अगर आप इन तीन दिनों में दिल्ली डिवीजन से सफर करने वाले हैं तो सिर्फ टिकट देखकर स्टेशन के लिए न निकलें. अपनी ट्रेन का नंबर, रूट, रवाना होने का समय और शुरुआती/आखिरी स्टेशन जरूर चेक करें. खास तौर पर नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, साहिबाबाद, पलवल, दिल्ली शाहदरा और हजरत निजामुद्दीन से जुड़ी ट्रेनों के यात्रियों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। 

    ट्रेन का ताजा स्टेटस चेक करने के लिए NTES का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके भी जानकारी ली जा सकती है. नॉर्दर्न रेलवे का यह ऑपरेशनल प्लान 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा. हालांकि, इस दौरान अगर कोई और बदलाव होता है तो रेलवे की ओर से नया अपडेट जारी किया जा सकता है. इसलिए सफर से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस चेक करना सबसे बेहतर रहेगा। 

     

    ये रही पूरी लिस्ट

    📅 11.09.2026

    ✖ रद्द ट्रेनें

     

    • 64015 (पलवल–SSB EMU) – रद्द। लिंक ट्रेन 64910 पलवल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
    • 64429 (GZB–NDLS EMU) – रद्द। लिंक ट्रेन 64110 ग़ाज़ियाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
    • 64433 (GZB–NDLS EMU) – रद्द। लिंक ट्रेन 64114 ग़ाज़ियाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी
    • 64492 (NDLS–पलवल लेडीज़ EMU) – रद्द। लिंक ट्रेन 64491 भी रद्द
    • 64491 (दिल्ली जं–शामली EMU) – रद्द

    ⇄ डायवर्टेड ट्रेनें

    • 64419 (NZM–GZB EMU) – निज़ामुद्दीन–तिलक ब्रिज–BPNL–साहिबाबाद मार्ग से
    • 20840 (NDLS–RNC राजधानी) – NDLS–दिल्ली जं–साहिबाबाद मार्ग से
    • 12424 (राजधानी, NDLS–डिब्रूगढ़) – NDLS–दिल्ली जं–साहिबाबाद मार्ग से
    • 12314 (NDLS–सियालदह राजधानी) – NDLS–दिल्ली जं–साहिबाबाद मार्ग से
    • 12306 (NDLS–हावड़ा राजधानी) – NDLS–दिल्ली जं–साहिबाबाद मार्ग से
    • 22812 (NDLS–भुवनेश्वर राजधानी) – NDLS–दिल्ली जं–साहिबाबाद मार्ग से
    • 64904 (GZB–मथुरा EMU) – साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निज़ामुद्दीन मार्ग से
    • 12394 (सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जं–साहिबाबाद मार्ग से

    ↪ शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट

    • 15307 (हरियाणा एक्सप्रेस) – तिलक ब्रिज से शॉर्ट ओरिजिनेट (NDLS के बजाय)
    • 64110 (NDLS–अलीगढ़ EMU) – ग़ाज़ियाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64568 (तिलक ब्रिज–बुलंदशहर MEMU) – दिल्ली शाहदरा से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64567 (बुलंदशहर–तिलक ब्रिज MEMU) – दिल्ली शाहदरा पर शॉर्ट टर्मिनेट

    🕑 पुनर्निर्धारित/विलंबित प्रस्थान

    • 12724 (NDLS–हैदराबाद) – 120 मिनट पुनर्निर्धारित
    • 12616 (NDLS–चेन्नई GT एक्सप्रेस) – 120 मिनट पुनर्निर्धारित
    • 12926 (पश्चिम एक्सप्रेस) – 90 मिनट पुनर्निर्धारित
    • 15304 (इंटरसिटी एक्सप्रेस, NDLS–कासगंज) – 75 मिनट पुनर्निर्धारित
    • 12952 (तेजस राजधानी) – 50 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 12310 (NDLS–राजेंद्र नगर तेजस राज) – 50 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 64441 (GZB–NDLS EMU) – 20 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 12382 (NDLS–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस) – 35 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 14212 (AGC इंटरसिटी एक्सप्रेस) – 20 मिनट विलंबित प्रस्थान

    ⚙ नियंत्रित (रेगुलेट)

     

    • 64471 (GZB–पानीपत MEMU) – साहिबाबाद पर 20 मिनट नियंत्रित

    📅 12.09.2026

    ✖ रद्द ट्रेनें

    • 64425 (GZB–NDLS EMU) – रद्द
    • 64432 (NDLS–GZB EMU) – रद्द
    • 64013 (पलवल–SSB EMU) – फरीदाबाद में RLDA कार्य के कारण पहले से रद्द
    • 64015 (पलवल–SSB EMU) – पहले से रद्द
    • 64429 (GZB–NDLS EMU) – रद्द, लिंक 64110 शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64433 (GZB–NDLS EMU) – रद्द, लिंक 64114 शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64441 (GZB–NDLS EMU) – रद्द, लिंक 64410 भी रद्द रहेगी
    • 64492 (NDLS–पलवल लेडीज़ EMU) – रद्द, लिंक 64491 भी रद्द
    • 64410 (NDLS–GZB EMU) – रद्द
    • 64443 (GZB–दिल्ली जं EMU) – रद्द, लिंक 64108 शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64418 (दिल्ली जं–GZB MEMU) – रद्द, लिंक 64151 GZB पर शॉर्ट टर्मिनेट
    • 64445 (GZB–दिल्ली जं EMU) – रद्द
    • 64412 (दिल्ली जं–GZB EMU) – रद्द

    ⇄ डायवर्टेड ट्रेनें

    • 12420 (गोमती एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 12392 (NDLS–राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 20503 (राजधानी, डिब्रूगढ़–NDLS) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जं
    • 12314 (NDLS–सियालदह राजधानी) – NDLS–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 12302 (NDLS–हावड़ा राजधानी) – NDLS–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 64904 (GZB–मथुरा EMU) – साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निज़ामुद्दीन
    • 54411 (रेवाड़ी–मेरठ पैसेंजर) – दिल्ली किशनगंज–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 11842 (KKDE–खजुराहो एक्सप्रेस) – आदर्श नगर दिल्ली–सफदरजंग–ओखला
    • 64906 (GZB–पलवल EMU) – साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निज़ामुद्दीन
    • 54473 (दिल्ली जं–सहारनपुर पैसेंजर) – दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 15566 (NDLS–वैशाली एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 20802 (मगध एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 12562 (स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद

    ⚙ नियंत्रित (रेगुलेट)

    • 2415 (वंदे भारत, वाराणसी–NDLS) – NCR पर 35 मिनट नियंत्रित
    • 16032 (SMVD कटरा–चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस) – NDLS पर 15 मिनट नियंत्रित
    • 20807 (VSKP–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस) – पलवल सेक्शन में 15 मिनट नियंत्रित
    • 12926 (पश्चिम एक्सप्रेस) – DUDIA सेक्शन में 35 मिनट नियंत्रित
    • 2455 (कानपुर–NDLS स्पेशल) – साहिबाबाद पर 10 मिनट नियंत्रित
    • 11077 (पुणे–जम्मू एक्सप्रेस) – NCR पर 40 मिनट + पलवल सेक्शन में 20 मिनट
    • 12137 (CSMT–फिरोज़पुर पंजाब मेल) – NCR पर 40 मिनट + पलवल सेक्शन में 20 मिनट
    • 12279 (ताज एक्सप्रेस) – NCR पर 40 मिनट + पलवल सेक्शन में 20 मिनट
    • 12556 (गोरखधाम एक्सप्रेस) – NWR पर 30 मिनट + SPR सेक्शन में 20 मिनट
    • 12472 (स्वराज एक्सप्रेस) – DUDIA सेक्शन में 30 मिनट नियंत्रित
    • 64073 (धौलपुर–NDLS EMU) – पलवल सेक्शन में 30 मिनट नियंत्रित
    • 11905 (आगरा कैंट–होशियारपुर एक्सप्रेस) – पलवल सेक्शन में 15 मिनट नियंत्रित
    • 12625 (TVC–NDLS केरल एक्सप्रेस) – NCR पर 40 मिनट + NR पर 20 मिनट

    🕑 पुनर्निर्धारित/विलंबित प्रस्थान

    • 12716 (अमृतसर–नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस) – 70 मिनट पुनर्निर्धारित
    • 15304 (इंटरसिटी एक्सप्रेस) – 40 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 12952 (तेजस राजधानी) – 25 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 22824 (NDLS–भुवनेश्वर तेजस राज) – 20 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 12310 (NDLS–राजेंद्र नगर तेजस राज) – 15 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 22362 (NDLS–राजेंद्र नगर अमृत भारत) – 35 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 11058 (अमृतसर–CSMT एक्सप्रेस) – 60 मिनट पुनर्निर्धारित
    • 12622 (NDLS–चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस) – 50 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 4072 (NDLS–सुपौल स्पेशल) – 40 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 12416 (NDLS–इंदौर एक्सप्रेस) – 20 मिनट विलंबित प्रस्थान
    • 12230 (लखनऊ मेल) – 10 मिनट विलंबित प्रस्थान

    ↪ शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट

    Advertisement
     
    • 15307 (हरियाणा एक्सप्रेस) – NDLS से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64110 (NDLS–अलीगढ़ EMU) – GZB से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64568 (तिलक ब्रिज–बुलंदशहर MEMU) – दिल्ली शाहदरा से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64114 (NDLS–अलीगढ़ EMU) – GZB से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 14738 (तिलक ब्रिज–भिवानी एक्सप्रेस) – शकूरबस्ती से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64910 (SSB–मथुरा EMU) – पलवल से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 14737 (भिवानी–तिलक ब्रिज एक्सप्रेस) – शकूरबस्ती पर शॉर्ट टर्मिनेट

    📅 13.09.2026

    ✖ रद्द ट्रेनें

    • 64053 (पलवल–GZB EMU) – रद्द
    • 64439 (GZB–दिल्ली जं EMU) – रद्द, लिंक 64406 भी रद्द रहेगी
    • 64071 (बल्लभगढ़–SSB EMU) – RLDA कार्य के कारण पहले से रद्द
    • 64078 (NDLS–पलवल EMU) – RLDA कार्य के कारण पहले से रद्द
    • 64411 (साहिबाबाद–दिल्ली जं EMU) – रद्द, लिंक 64408 भी रद्द रहेगी
    • 64031 (GZB–SSB EMU) – रद्द
    • 64406 (दिल्ली जं–GZB EMU) – रद्द
    • 64426 (NDLS–GZB EMU) – रद्द

    ⇄ डायवर्टेड ट्रेनें

    • 54474 (सहारनपुर–दिल्ली जं पैसेंजर) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जं
    • 12559 (बनारस–NDLS शिवगंगा) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जं
    • 64472 (पानीपत–GZB MEMU) – सब्ज़ी मंडी–दिल्ली जं–शाहदरा–साहिबाबाद
    • 14030 (मेरठ कैंट–श्री गंगानगर स्पेशल) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जं–किशनगंज
    • 64903 (मथुरा–GZB EMU) – निज़ामुद्दीन–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद
    • 64055 (पलवल–GZB EMU) – निज़ामुद्दीन–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद
    • 12581 (बनारस–NDLS सुपरफास्ट) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जं

    ↪ शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट

    • 64905 (मथुरा–NDLS EMU) – पलवल पर शॉर्ट टर्मिनेट
    • 64109 (डंकौर–SSB EMU) – GZB पर शॉर्ट टर्मिनेट
    • 14737 (भिवानी–तिलक ब्रिज एक्सप्रेस) – शकूरबस्ती पर शॉर्ट टर्मिनेट
    • 64077 (पलवल–NDLS EMU) – निज़ामुद्दीन पर शॉर्ट टर्मिनेट
    • 14727 (श्री गंगानगर–तिलक ब्रिज एक्सप्रेस) – NDLS पर शॉर्ट टर्मिनेट
    • 64105 (अलीगढ़–NDLS EMU) – GZB पर शॉर्ट टर्मिनेट
    • 64567 (बुलंदशहर–तिलक ब्रिज MEMU) – दिल्ली शाहदरा पर शॉर्ट टर्मिनेट
    • 64112 (SSB–डंकौर EMU) – GZB से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 14738 (तिलक ब्रिज–भिवानी एक्सप्रेस) – शकूरबस्ती से शॉर्ट ओरिजिनेट
    • 64568 (तिलक ब्रिज–बुलंदशहर MEMU) – दिल्ली शाहदरा से शॉर्ट ओरिजिनेट

    🕑 पुनर्निर्धारित/विलंबित प्रस्थान

    • 12951 (तेजस राजधानी) – 90 मिनट पुनर्निर्धारित
    • 20808 (अमृतसर–VSKP हीराकुंड एक्सप्रेस) – 90 मिनट पुनर्निर्धारित
    • 11841 (खजुराहो–कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस) – 90 मिनट पुनर्निर्धारित

    ⚙ नियंत्रित (रेगुलेट)

    • 12627 (SBC–NDLS कर्नाटक एक्सप्रेस) – NCR पर 40 मिनट + पलवल सेक्शन में 20 मिनट
    • 14211 (आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस) – NCR पर 20 मिनट + पलवल सेक्शन में 20 मिनट
    • 64462 (कुरुक्षेत्र–निज़ामुद्दीन MEMU) – DUDIA सेक्शन में 30 मिनट नियंत्रित
    • 20817 (भुवनेश्वर–NDLS राजधानी वाया SBPY) – GZB–साहिबाबाद में 20 मिनट नियंत्रित
    • 12301 (हावड़ा–NDLS राजधानी) – GZB–साहिबाबाद में 10 मिनट नियंत्रित
  • भोपाल में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा! एक ही मठ के पते पर बने 40 पासपोर्ट, पुलिस वेरिफिकेशन पर सवाल

    भोपाल में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा! एक ही मठ के पते पर बने 40 पासपोर्ट, पुलिस वेरिफिकेशन पर सवाल

    भोपाल 

    भोपाल में सामने आए संदिग्ध फर्जी पासपोर्ट रैकेट की जांच अब सिर्फ फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों तक सीमित नहीं है। मध्यप्रदेश एसटीएफ इस बात की पड़ताल कर रही है कि अन्ना नगर स्थित एक मठ के पते का इस्तेमाल कर करीब 40 लोगों ने भारतीय पासपोर्ट कैसे हासिल कर लिए। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद सरकारी रिकॉर्ड और पासपोर्ट आवेदन की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एसटीएफ करीब 70 पासपोर्ट की जांच कर रही है। इनमें से बड़ी संख्या में पासपोर्ट 2021-22 में जारी हुए थे। जांच एजेंसियां अब संबंधित पासपोर्ट धारकों के वास्तविक पते, पहचान और दस्तावेजों का मिलान कर रही हैं। इसके लिए टीमों को मध्यप्रदेश के साथ असम और अन्य स्थानों पर भी भेजा गया है। 

    जांच का अहम पहलू यह है कि आवेदकों के पते और पहचान की फील्ड वेरिफिकेशन पुलिसकर्मियों ने किस आधार पर की। अधिकारियों को शुरुआती जांच में वेरिफिकेशन प्रक्रिया में गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं। अब यह देखा जा रहा है कि क्या संबंधित अधिकारी वास्तव में मौके पर गए थे या दस्तावेजों के आधार पर ही सत्यापन कर दिया गया। एसटीएफ यह भी पता लगा रही है कि फर्जी पते और पहचान से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने में नगर निकाय या अन्य सरकारी कर्मचारियों की क्या भूमिका रही। यदि किसी सरकारी रिकॉर्ड या प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल पासपोर्ट हासिल करने के लिए हुआ है तो उसकी पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है।

    मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कुछ पासपोर्ट धारकों के विदेश जाने के रिकॉर्ड भी मिले हैं। जांच में कंबोडिया, स्पेन, थाईलैंड और इंडोनेशिया से जुड़े ट्रैवल ट्रेल सामने आए हैं। अब एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी है कि इन पासपोर्ट का इस्तेमाल सिर्फ भारतीय पहचान बनाने के लिए किया गया था या इसके पीछे विदेश जाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका थी। एसटीएफ ने पहले ही फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पते और पहचान तैयार कर पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच आगे बढ़ने के साथ करीब 100 लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। 

  • भारत दुनिया की ग्रोथ का इंजन! 7.8% GDP ग्रोथ पर IMF की मुहर, नए डेटा सिस्टम की तारीफ

    भारत दुनिया की ग्रोथ का इंजन! 7.8% GDP ग्रोथ पर IMF की मुहर, नए डेटा सिस्टम की तारीफ

     वॉशिंगटन/नई दिल्ली
    भारत की GDP ग्रोथ और उसके आंकड़ों को लेकर चल रही बहस के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने नए आर्थिक आंकड़ों और उन्हें तैयार करने के तरीके को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की है. IMF के मुताबिक भारत अब भी दुनिया की ग्रोथ के लिए प्रमुख इंजन बना हुआ है. इस प्रमुख वैश्विक संगठन का कहना है कि अपडेट किए गए इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) और प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) सीरीज आगे भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 

    नए IIP और PPI से क्या बदलेगा?
    वहीं, IMF ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की रियल GDP ग्रोथ को उम्मीदों से बेहतर बताया है. वॉशिंगटन में हुई प्रेस ब्रीफिंग के दौरान IMF की कम्युनिकेशंस डिपार्टमेंट डायरेक्टर जूली कोजैक ने भारत के ताजा GDP आंकड़ों पर बात की. उन्होंने कहा कि नवीनतम GDP रिलीज में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) का नया इंडेक्स और प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) की नई सीरीज शामिल की गई है. उनके मुताबिक, ये दोनों नई सीरीज भारत के GDP अनुमानों को बेहतर बनाने में मदद करेंगी. यानी आने वाले समय में आर्थिक गतिविधियों को मापने और GDP का अनुमान लगाने के लिए ज्यादा अपडेटेड डेटा उपलब्ध होगा। 

    IMF ने डेटा क्वालिटी पर क्या कहा?
    जूली कोजैक ने भारत के मैक्रोइकोनॉमिक डेटा सिस्टम को आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों को स्टैटिस्टिकल फ्रेमवर्क और डेटा क्वालिटी को और मजबूत करने की दिशा में इसी तरह आगे बढ़ना चाहिए. IMF की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत के आर्थिक आंकड़ों की गुणवत्ता और GDP की गणना को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं. वहीं, सरकार का कहना है कि नए डेटा सेट और बदले हुए डेटा सिस्टम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़े अनुमानों को ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। 

    7.8% GDP ग्रोथ पर IMF क्या बोला
    IMF ने भारत की आर्थिक ग्रोथ के ताजा आंकड़ों को उम्मीद से बेहतर बताया. कोजैक के मुताबिक, भारत की रियल GDP पहली तिमाही में 7.8% बढ़ी, जो IMF स्टाफ की उम्मीद और दूसरी रेटिंग एजेंसियों के अनुमान से ज्यादा रही. उन्होंने कहा कि इस ग्रोथ को सर्विसेज और एक्सपोर्ट से मजबूती मिली. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एनर्जी प्राइस में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत की घरेलू इकोनॉमी की मजबूती इस आंकड़े में दिखाई देती है। 

    MOSPI के आंकड़ों में क्या आया है
    सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) ने 31 अगस्त को FY 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के GDP आंकड़े जारी किए थे. इसके मुताबिक पहली तिमाही में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.8% रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.9% थी. इस दौरान मजबूत कैपिटल एक्सपेंडिचर, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर ने आर्थिक गतिविधियों को सहारा दिया. स्थिर कीमतों यानी 2022-23 के बेस ईयर पर रियल GDP ₹81.36 लाख करोड़ रही. FY 2025-26 की पहली तिमाही में यह ₹75.46 लाख करोड़ थी. वहीं मौजूदा कीमतों पर नॉमिनल GDP 10.3% बढ़कर ₹88.27 लाख करोड़ हो गई. एक साल पहले यह करीब ₹80 लाख करोड़ थी। 

    ग्रॉस वैल्यू एडेड में भी मजबूत ग्रोथ
    GDP के साथ ग्रॉस वैल्यू एडेड यानी GVA के आंकड़ों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. पहली तिमाही में रियल GVA 8.2% बढ़कर ₹73.82 लाख करोड़ रही. वहीं नॉमिनल GVA 11.5% बढ़कर ₹80.53 लाख करोड़ पहुंच गई. इससे संकेत मिलता है कि सर्विसेज, कंस्ट्रक्शन और दूसरे प्रमुख सेक्टरों में आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई थीं. GDP किसी देश की इकोनॉमी की सबसे अहम तस्वीरों में से एक होती है. इसलिए इसे तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाले आंकड़ों की क्वालिटी भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। 

  • राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, 18 RAS अफसर बनेंगे IAS; 23 सितंबर को UPSC बैठक

    राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, 18 RAS अफसर बनेंगे IAS; 23 सितंबर को UPSC बैठक

    जयपुर
    राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे और ब्यूरोक्रेसी में जल्द ही बड़ा बदलाव दिखने वाला है। दरअसल, राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 18 वरिष्ठ अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पदों पर पदोन्नति होने जा रही है। इस पदोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 23 सितंबर को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य से भेजे गए 54 RAS अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, वरिष्ठता और गोपनीय रिपोर्ट पर गहन मंथन किया जाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्य सचिव, राज्य सरकार की ओर से नामित एक वरिष्ठ अधिकारी और कार्मिक विभाग के सचिव खुद दिल्ली पहुंचेंगे, जहां आयोग के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अंतिम 18 नामों पर मोहर लगाई जाएगी।

    राजस्थान सरकार की ओर से 54 अधिकारियों के नामों की सूची पहले ही जुलाई के महीने में UPSC को भेजी जा चुकी है। इस सूची में मुख्य रूप से वर्ष 2001 बैच और उसके बाद के वरिष्ठ आरएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

    पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य में नए आईएएस अधिकारियों की कमी दूर होगी और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी। हालांकि, दूसरी तरफ गैर-प्रशासकीय सेवा (Non-RAS) से आईएएस बनने की प्रक्रिया पिछले 9 महीनों से अटकी हुई है, जिससे संबंधित विभागों के अधिकारियों में निराशा भी देखने को मिल रही है।

    नियमों के मुताबिक, जितने पदों पर प्रमोशन होना होता है, उससे तीन गुना अधिकारियों के नाम का पैनल UPSC को भेजा जाता है। राजस्थान सरकार ने 18 आईएएस पदों के सापेक्ष 54 वरिष्ठ आरएएस अफसरों का पूरा डोजियर संघ लोक सेवा आयोग को सौंप दिया था।

    इस पदोन्नति प्रक्रिया में साल 2001 बैच और उसके आसपास के बैच के अधिकारियों की किस्मत चमकने वाली है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे इन अधिकारियों का सेवा रिकॉर्ड साफ-सुथरा होने पर उन्हें आईएएस कैडर अलॉट कर दिया जाएगा। 23 की बैठक के बाद जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

    चयन समिति में कौन-कौन?
    दिल्ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में आयोजित होने वाली यह चयन समिति की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इस बैठक में जो अधिकारी भाग लेंगे, उनमें :

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिनिधि या सदस्य

    राज्य सरकार द्वारा मनोनीत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी

    कार्मिक विभाग (DOP) राजस्थान के सचिव

    यह समिति 54 अधिकारियों के एपीआर (APR) और विजिलेंस क्लीयरेंस की जांच कर 18 योग्य अधिकारियों के नाम की सिफारिश करेगी।

    9 महीने से अटका 4 IAS पदों पर प्रमोशन
    एक तरफ जहां RAS से IAS बनने की राह आसान हो गई है, वहीं गैर-प्रशासकीय सेवा के अधिकारियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गैर-प्रशासकीय सेवा से आईएएस के 4 पदों पर पदोन्नति को लेकर यूपीएससी ने पिछले साल दिसंबर में ही मंथन पूरा कर लिया था।

    इसके बावजूद राज्य सरकार के स्तर पर अभी तक इस पर अंतिम मंजूरी नहीं मिल पाई है। राज्य के विभिन्न विभागों (जैसे शिक्षा, वाणिज्यिक कर, सहकारिता आदि) के 20 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम इन पदों के लिए विचाराधीन थे। सरकार के स्तर पर अंतिम फैसला न होने से 1 और पद पर होने वाली पदोन्नति की प्रक्रिया भी अधर में लटकी हुई है।

    IAS अधिकारियों की कमी होगी दूर
    राजस्थान में 18 नए आईएएस अधिकारियों के मिलने से राज्य सरकार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा संबल मिलेगा। पदोन्नत होने वाले इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में कलेक्ट्रेट, संभागीय आयुक्त कार्यालयों या फिर राज्य स्तरीय विभागों में प्रबंध निदेशक और सचिव स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

    प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि राजस्थान में नए जिलों के गठन और विकास योजनाओं को गति देने के लिए वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों की आवश्यकता है। ऐसे में आरएएस से आईएएस बनने वाले इन अधिकारियों का लंबा मैदानी अनुभव राज्य सरकार के लिए बेहद फायदेमंद साबित

  • हरियाणा में 50 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा, 1890 करोड़ रुपये की योजनाओं की किस्त जारी

    हरियाणा में 50 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा, 1890 करोड़ रुपये की योजनाओं की किस्त जारी

    चंडीगढ़
    हरियाणा में बुजुर्गों और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है।

    इसके अलावा गृहिणियों को गैस सब्सिडी, किसानों को भावांतर भरपाई तथा दयालु योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी जारी की गई है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की सात योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 311 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि बैंक खातों में डाली गई है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को विभिन्न योजनाओं के तहत 50 लाख 28 हजार 208 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1890 करोड़ 16 लाख रुपये जारी किए।

    दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी महिलाओं के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये डाले गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के साथ राशि जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 6 हजार 841 लाभार्थियों के खातों में 1129 करोड़ ट्रांसफर किए। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं।

    एक और बजट घोषणा हुई पूरी
    मुख्यमंत्री की एक और बजट घोषणा वीरवार को पूरी हो गई। एमएसएमई एवं उद्योग निदेशालय की विभिन्न सात योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311 करोड़ 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई है।

    इसमें एमएसएमई विभाग की हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड़ रुपये, लाजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और रिटेल नीति के तहत चार लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये और हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड़ रुपये शामिल हैं।

    इसके अलावा प्लग एंड प्ले योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 24.53 करोड़ रुपये, आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति के तहत 98 लाभार्थियों को 65.18 करोड़ रुपये, पदमा के तहत दो लाभार्थियों को 20.54 करोड़ रुपये और एमएसई क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत एक क्लस्टर विकास के लिए 2.11 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

  • भोपाल मेट्रो के दोनों ओर 500-500 मीटर क्षेत्र होगा TOD रीसिविंग एरिया? प्रस्ताव पर होगी सुनवाई

    भोपाल मेट्रो के दोनों ओर 500-500 मीटर क्षेत्र होगा TOD रीसिविंग एरिया? प्रस्ताव पर होगी सुनवाई

    भोपाल 

     भोपाल विकास योजना 2005 के अंतर्गत मेट्रो रेल परियोजना के दोनों ओर 500-500 मीटर के दायरे को प्राप्ति क्षेत्र घोषित किया जा रहा है। इस प्रस्ताव पर शुक्रवार को टीएंडसीपी में सुनवाई होगी। इससे मेट्रो कॉरिडोर के आसपास के निर्माण और विकास अधिकारों पर बड़ा असर पड़ेगा। आपत्तियों का निराकरण कर इसी माह में रीसिविंग एरिया को लेकर मास्टर प्लान में बदलाव का – नोटिफिकेशन जारी होगा। भोपाल सिटीजन फोरम के संयोजक सुरेंद्र तिवारी ने आपत्ति लगाई हुई है। शुक्रवार को वे व अन्य इस पर अपनी बात रखेंगे। मध्य प्रदेश हस्तांतरणीय विकास अधिकार यानी टीओडी नियम, 2018 के तहत रीसिविंग एरिया तय किया जा रहा है। इससे 'ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट' बढ़ेगा।

    इस तरह होगा लाभ
    -वर्टिकल डेवलपमेंट होगा। अभी 1:25 एफएआर है, अतिरिक्त खरीदी से ये तीन से पांच गुना तक हो जाएगा। अतिरिक्त मंजिलें बना सकेंगे।

    -मेट्रो स्टेशन के 500 मीटर के भीतर घनी आबादी और कमर्शियल हब बनने से लोग निजी वाहनों की जगह मेट्रो का उपयोग अधिक करेंगे, जिससे मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा।

    -इस क्षेत्र में प्लॉट और प्रॉपर्टीज की रीसेल व व्यावसायिक वैल्यू में तेज इजाफा होगा, जिससे स्थानीय भू-स्वामियों को आर्थिक फायदा होगा।

    मेट्रो से 500 में संसि 50 सीटर वाया जा रहा है। इसके लिए आपत्तियों पर सुनवाई होगी। शहरी विकास के लिए शासन की पॉलिसी है। उसके तहत ही प्रक्रिया की जा रही है।- कौशलेंद्र विक्रमसिंह, आयुक्त सह संचालक टीएंडसीपी

    ये नुकसान भी संभावित
    -पहले से सीवरेज, पेयजल, ड्रेनेज और बिजली नेटवर्क को अपग्रेड नहीं किया गया, तो हाईराइज बिल्डिंग्स बनने से बुनियादी सुविधाओं का संकट खड़ा हो जाएगा।

    -भले ही लोग लंबी दूरी के लिए मेट्रो लें, लेकिन 500 मीटर के दायरे की आंतरिक सड़कों और गलियों में गाडियों की संख्या और पार्किंग की कमी से भारी जाम लगेगा।

    -1-2 मंजिला पुराने रिहायशी मकानों के ठीक बगल में बहुमंजिला इमारतें बनने से धूप, वेंटिलेशन और प्राइवेसी प्रभावित होगी।

    -घने निर्माण से हरियाली कम होगी और 'कंक्रीट हीट आइलैंड' का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे तापमान बढ़ेगा।

    -मेट्रो कॉरिडोर के आसपास जमीनें और घर बहुत महंगे हो जाएंगे, जिससे मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लिए क्षेत्र में रहना या कारोबार करना नामुमकिन सा हो जाएगा। 

  • 18 सितंबर से 12 नवंबर तक 6 राशियों पर भारी रहेगा मंगल गोचर, जानें किन्हें रहना होगा सावधान

    18 सितंबर से 12 नवंबर तक 6 राशियों पर भारी रहेगा मंगल गोचर, जानें किन्हें रहना होगा सावधान

    ज्योतिष शास्त्र में साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 18 सितंबर को शाम 04:44 बजे मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल इस नीच राशि में पूरे 56 दिनों तक यानी 12 नवंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे.

    जल तत्व की राशि (कर्क) में अग्नि तत्व ग्रह (मंगल) का प्रवेश एक उथल-पुथल वाली स्थिति पैदा करता है. इस वजह से कुछ राशियों के लिए यह समय मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन 56 दिनों के दौरान 6 राशियों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है.

    ज्योतिषीय कारण: क्यों भारी पड़ेगा यह गोचर?
    नीच अवस्था: कर्क राशि में मंगल सबसे कमजोर यानी नीच अवस्था में होते हैं, जिससे व्यक्ति का आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और शारीरिक ऊर्जा प्रभावित होती है.

    अशुभ ग्रहों की दृष्टि व योग: गोचर अवधि में मंगल का शनि के साथ नवम-पंचम योग और राहु के साथ षडाष्टक स्थिति बनेगी, जिससे दुर्घटना, बेवजह के विवाद और धन हानि की आशंका बढ़ जाती है.

    इन 6 राशियों को 12 नवंबर तक रहना होगा बेहद सावधान
    1. मेष राशि (Aries)
    मंगल आपकी राशि के स्वामी होकर चतुर्थ भाव (सुख स्थान) में नीच के रहेंगे.

    प्रभाव: सुख-सुविधाओं में कमी, घरेलू तनाव और भूमि-जायदाद से जुड़े विवाद हो सकते हैं.

    सावधानी: गुस्से और कुसंगति से बचें . वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें.

    2. मिथुन राशि (Gemini)
    मंगल का गोचर आपके द्वितीय भाव (धन व वाणी स्थान) में होगा.

    प्रभाव: वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिससे बने-बनाये काम बिगड़ सकते हैं . लेन-देन में नुकसान के संकेत हैं.

    सावधानी: अपनी बातों पर नियंत्रण रखें, किसी को उधार देने से बचें.

    3. सिंह राशि (Leo)
    मंगल आपकी राशि के द्वादश भाव (खर्च व हानि स्थान) में गोचर करेंगे.

    प्रभाव: बेवजह के खर्च बढ़ेंगे, मानसिक तनाव और घबराहट की स्थिति बन सकती है . काम का बोझ बढ़ेगा.

    सावधानी: बजट बनाकर चलें, ऑफिस में सहकर्मियों से बहसबाजी न करें.

    4. तुला राशि (Libra)
    तुला राशि के दशम भाव (कर्म स्थान) में नीच का मंगल रहेगा.

    प्रभाव: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या अधिकारियों से मतभेद हो सकता है . नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है.

    सावधानी: ऑफिस राजनीति से दूर रहें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

    5. धनु राशि (Sagittarius)
    मंगल आपके अष्टम भाव (आयु व संकट स्थान) में गोचर करेंगे.

    प्रभाव: स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, विशेषकर रक्तचाप (BP) या दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है.

    सावधानी: खान-पान संयमित रखें और वाहन ध्यान से चलाएं.

    6. मकर राशि (Capricorn)
    मकर राशि के सप्तम भाव (दांपत्य व साझेदारी स्थान) में मंगल का प्रभाव रहेगा.

    प्रभाव: वैवाहिक जीवन में तनाव और व्यापारिक साझेदार (Partner) के साथ अनबन हो सकती है.

    सावधानी: जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. बातचीत से विवाद सुलझाएं.

    नीच मंगल के दुष्प्रभाव से बचने के अचूक उपाय
    अगर आपकी राशि पर मंगल का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है, तो 18 सितंबर से 12 नवंबर के बीच ये आसान उपाय करें:

    हनुमान जी की उपासना: प्रतिदिन हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें.

    मंगलवार का दान: मंगलवार के दिन गुड़, लाल मसूर की दाल या तांबे के बर्तन का दान करें.

    हनुमान जी को चोला: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें या बूंदी का प्रसाद बांटें.

    मंत्र जाप: रोज "ॐ क्रां क्रीं क्रों स: भौमाय नम:" मंत्र का 108 बार जाप करें.

  • लालू यादव पर फिर उठे सवाल, रांची के BNR होटल की 60 साल की लीज पर सीबीआई जांच

    लालू यादव पर फिर उठे सवाल, रांची के BNR होटल की 60 साल की लीज पर सीबीआई जांच

     रांची
    रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के होटल बीएनआर को तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने करीबी हर्ष कोचर को 60 साल के लीज पर दे दिया था।

    यह रेलवे का हेरिटेज होटल था। इतना ही नहीं, पुरी में भी रेलवे के होटल को लालू प्रसाद ने लीज पर दिया था। हर्ष कोचर पटना के प्रसिद्ध होटल चाणक्य के संचालक हैं।

    बताया जा रहा है कि इसके बदले में लालू परिवार को बेनामी संपत्ति मिली थी। लालू प्रसाद वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे। इसी कार्यकाल में उन्होंने लीज दिया था। सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद उक्त होटल में छापेमारी भी की थी और जांच में उपरोक्त आरोपों को सत्य पाया था।

    सीबीआई ने जांच में पाया था कि होटल बीएनआर रेलवे की संपत्ति थी, जिसे निजी कंपनी को संचालन का जिम्मा दे दिया गया था।

    ये बने थे आरोपित
    इसके बाद सीबीआई ने आईआरसीटीसी के तत्कालीन एमडी के अलावा तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप प्रताप यादव व सहयोगी प्रेमचंद गुप्ता को भी आरोपित बनाया था।

    सीबीआई जांच में यह पता चला था कि यह गड़बड़ी कर तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने सहयोगी झारखंड के राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता की कंपनी को फायदा पहुंचाया था।

    यह भी जानकारी सामने आई थी कि लीज पहले 30 साल के लिए दिया गया था। बाद में आरोपितों को लाभ पहुंचाने के लिए लीज की अवधि को 30 साल से बढ़ाकर 60 साल कर दिया गया था।

  • विधायक एवं कलेक्टर ने  लोगों की समस्याएं का किया निराकरण

    विधायक एवं कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं का किया निराकरण

    विधायक एवं कलेक्टर ने  लोगों की समस्याएं का किया निराकरण

    शहडोल
    विधायक जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम बहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में लोगों की समस्याओ और शिकायते सुनी एवं निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी

  • बिग बॉस 20 में ईशा रिक्खी का बादशाह पर इशारों में तंज, बोलीं- ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है’

    बिग बॉस 20 में ईशा रिक्खी का बादशाह पर इशारों में तंज, बोलीं- ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है’

    इस साल की शुरुआत में सिंगर बादशाह की पर्सनल लाइफ तब चर्चा में आई जब ईशा रिक्खी के साथ उनकी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं. बाद में इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की घोषणा की. अब, ईशा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में एक कंटेस्टेंट हैं, जहां अलग होने के बावजूद उन्होंने बादशाह पर इशारों-इशारों में तंज कसा है.

    जब घर की लड़कियों ने गुल्लू को 'रेड फ़्लैग' (खतरनाक या गलत इंसान) कहा, तो उन्होंने कहा, 'क्या तुमने इतना अच्छा रेड फ्लैग देखा है?' ईशा ने तुरंत जवाब दिया, 'मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है.' हालांकि उन्होंने यह कहकर बात संभालने की कोशिश की कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं कर रही थीं, लेकिन घर के बाकी सदस्यों ने उन्हें चिढ़ाया और वह शरमाती हुई दिखीं.

    ईशा ने पूछा चीटिंग पर सवाल
    इसके बाद ईशा ने शो में मौजूद लड़कों से पूछा, 'जो लोग चीट करते हैं, उनके लिए तो 'मूव ऑन' करने का कोई गेम ही नहीं होता, है ना? आपको क्या लगता है, जो लोग चीट करते हैं उन्हें बुरा लगता है? खासकर प्लेबॉय टाइप के लोग?'

    गुल्लू ने जवाब दिया, 'यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्होंने किसे चीट किया है. अगर वह व्यक्ति महत्वपूर्ण था, तो भले ही वह आदमी दिखाए कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा, लेकिन वह जरूर रात में बैठकर सोचता है कि मैंने गलत किया और काश चीजें ठीक हो जाती.'

    जैसे ही यह क्लिप ऑनलाइन सामने आया, कई यूजर्स को यकीन हो गया कि ईशा बादशाह की बात कर रही थीं. एक कमेंट में लिखा था, 'क्या उन्होंने बादशाह को प्लेबॉय कहा?' दूसरे ने कमेंट किया, 'लगता है वह किसी दिन उनके कॉल का इंतजार कर रही हैं.' एक फैन ने यह भी लिखा, 'क्या बादशाह ने सच में उन्हें चीट किया था?'

    खैर,  इससे पहले, बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर ईशा ने बादशाह से अपने अलग होने के बारे में बात की और कहा, 'मुझे प्यार हो गया था. मुझे लगा, 'बस यही है. मैं इसी की तलाश में थी.' वह सिर्फ एक 'ग्रीन फ्लैग' (सही इंसान) नहीं थे; वह तो पूरा 'ग्रीन फॉरेस्ट' (बहुत ही अच्छा इंसान) थे. मैं शादी करके बसना चाहती थी, इसलिए मैंने बहुत कोशिश की. लेकिन कुछ अनुभव आपको बदल देते हैं. जब आपका भरोसा टूटता है, तो आप ऐसे मोड़ पर पहुंच जाते हैं, जहां आप खुद पर सवाल उठाने लगते हैं और सोचते हैं, 'मुझसे कहां गलती हुई?' मैंने जो कुछ भी सहा, उसने मुझे तोड़ दिया. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती. मुझे पता ही नहीं चला कि कब मैं अपनी ही कहानी में एक 'साइड कैरेक्टर' बन गई.'

    ईशा रिक्खी और बादशाह के बारे में
    रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी की बात 2026 में सामने आने से पहले अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से दूर रखा था. मार्च में शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जब ईशा की मां ने इस प्राइवेट सेरेमनी की कुछ झलकियां शेयर की. बाद में ईशा ने इंस्टाग्राम AMA के दौरान कन्फर्म किया कि उनकी शादी बादशाह से हुई थी, और उन्होंने उन्हें अपना 'पति देव' भी कहा. हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली.

    बाद में इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट में अपने अलग होने की बात कही और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए प्राइवेसी की अपील की. ​​बादशाह ने लिखा, 'ईशा रिक्खी और मैंने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.'